{"_id":"6aaeced867ab70088a0b387d","slug":"fir-registered-against-six-people-for-assault-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157598-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मारपीट में छह पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मारपीट में छह पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह लोगों पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है।
पचपेड़वा चाईकला निवासी संजय पुत्र मायाराम ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 सितंबर की शाम करीब आठ बजे उनके घर पर विश्वकर्मा पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान गांव के योगेंद्र, वीरेंद्र, वीरसेन, राहुल पुत्रगण श्यामलाल तथा भोली और अन्नू पुत्रियां श्यामलाल घर पर चढ़ आए।
आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बचाव के लिए लालचंद्र, आदित्य और ऋषि कपूर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी से मारपीट की।
आरोप है कि इस दौरान घर में रखा सामान भी तोड़ दिया गया। जाते समय आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी। इसके बाद 18 सितंबर को भी आरोपियों ने दोबारा गाली-गलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन
काेतवाल जय प्रकाश दुबे ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ा