फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR registered against eight individuals for assault following court order.

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर आठ पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

Mon, 28 Sep 2026 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against eight individuals for assault following court order.
मेंहदावल। पुलिस से शिकायत के बाद कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर मेंहदावल पुलिस ने शनिवार को आठ लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और जानलेवा हमला समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। बसडीला निवासी शशिकला ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में जानकारी दिया कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। घर की पूरी जिम्मेदारी उसी पर है। वह मेंहदावल में एक पक्की दुकान पर काम करती है और रोज शाम करीब साढ़े सात बजे घर लौटती है।आरोप है कि 26 जून की शाम करीब साढ़े सात बजे वह काम से घर पहुंची तो भूमि विवाद को लेकर मनोरमा ने उसकी झोपड़ी फेंक दी थी। इसका विरोध करने पर मनोरमा, सोहवाती, गुजराती, छोटेलाल, राधिका, आनंद, पवन और गरिमा एकराय होकर लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। आरोप है कि सभी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने शशिकला पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां श्रीमती, चाचा सुरेंद्र, चाची भानमती और भतीजी रीमा को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पिटाई में मां के सिर में गंभीर चोट के साथ फ्रैक्चर, चाचा के कंधे में फ्रैक्चर और चाची के हाथ में फ्रैक्चर होने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने न्यायालय को बताया कि उसका भाई अमरेंद्र अपनी पत्नी के प्रसव के सिलसिले में सिद्धार्थनगर गया था। इसी दौरान विपक्षियों ने उसके भाई के खिलाफ ही मेंहदावल थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed