फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR in road accident death case

Sant Kabir Nagar News: मार्ग दुर्घटना में मौत के मामले में प्राथमिकी

Sun, 19 Apr 2026 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
FIR in road accident death case
संतकबीरनगर। पुलिस ने मार्ग दुर्घटना में हुई मौत के मामले में पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित मोहम्मद इम्तियाज ने बताया कि उनका बेटा इमरान अली वाहन चालक है। 16 अप्रैल को रात लगभग 9:30 बजे वाहन चलाते हुए खलीलाबाद से धनघटा की तरफ जा रहा था। रास्ते में नाथनगर बनरहिया बाग के पास गाड़ी रोककर शौच के लिए जा रहा था। उसी समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोग बेटे को नाथनगर अस्पताल पर ले गए। जहां से रेफर होने पर मेडिकल काॅलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed