{"_id":"6a5bcdf4aeaef0cc8803239b","slug":"fir-against-seven-over-dispute-regarding-cutting-of-farm-boundary-ridge-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-154011-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खेत की मेड़ काटने पर विवाद सात के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खेत की मेड़ काटने पर विवाद सात के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के ददरा गांव में खेत की मेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्राम ददरा निवासी रामकृपाल यादव पुत्र बृजलाल यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 जून को शाम लगभग सात बजे जोगेंद्र, राजेंद्र और पत्रेलाल एकराय होकर भूमि कब्जा करने की नीयत से उनके खेत की मेड़ काट रहे थे।
रामकृपाल ने बताया कि जब वह मना करने गए तो आरोपियों ने उग्र होकर उन पर और परिवार की महिलाओं पर हमला कर दिया। आरोप है कि राजेंद्र, पत्रेलाल, जोगेंद्र के साथ उनकी पत्नियां इशरावती, इंद्रावती और बेटियां अनीशा व कुंती भी लाठी-डंडे लेकर पहुंच गईं। सभी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। संवाद