{"_id":"627c05af93597c45e83df739","slug":"filaria-unmoolan-team-will-go-to-home-for-give-medicine-khalilabad-news-gkp4365331190","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइलेरिया उन्मूलन अभियान : घर-घर जाएगी स्वास्थ्य विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान : घर-घर जाएगी स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन

संतकबीरनगर। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत 12 मई से स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरियारोधी दवा खिलाएंगी। साथ ही एलबेंडाजोल (कृमिनाशक) की गोली भी खिलाई जाएगी। बृहस्पतिवार को इसका उद्घाटन सीएचसी खलीलाबाद में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी करेंगे। जिले में 16.77 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य तय किया गया है।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि जिले में 16.77 लाख लोगों को फाइलेरियारोधी दवा खिलानी है। इनमें दो से पांच साल की आयु के 1.57 लाख, छह से 14 साल आयु के 4.53 लाख व 16 साल से अधिक आयु वर्ग के कुल 10.06 लाख लोगों को यह दवा खिलाई जानी है। इसकी कार्ययोजना निधारित कर ली गई है। 44.4 लाख डीईसी की गोलियां स्वास्थ्य इकाइयों को वितरित की जा चुकी हैं। हर 1250 लाभार्थी पर दो औषधि उपचारक लगाए गए हैं। दवाओं का कोई साइड इफेक्ट नहीं है, लेकिन अगर कहीं कोई ऐसी स्थिति आती है तो औषधि उपचारक पहुंचेंगे। इसके आधार पर प्रशिक्षण देने के साथ ही अभियान में लगे लोगों को लॉजिस्टिक का वितरण भी किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला मलेरिया अधिकारी राम सिंह ने कहा कि जिस भी व्यक्ति को दवा देनी है, उसकी आयु दो वर्ष से कम न हो। दवा देते समय ध्यान रखें कि लाभार्थी गर्भवती न हो या फिर किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित न हो। दो साल से पांच साल के बच्चों के लिए 100 मिलीग्राम की एक गोली, छह साल से 14 साल तक के बच्चों के लिए दो गोलियां व 15 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए तीन गोलियों की खुराक तय की गई है।