फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   fighting in katuraba school

विद्यालय की लापरवाही उजागर

Sat, 07 Sep 2019 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
fighting in katuraba school
रात में रुकने को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में हुआ था विवाद
विज्ञापन

एसडीएम और तहसीलदार ने देर रात तक विद्यालय पर की जांच
कस्तूरबा गांधी आवासिय बालिका विद्यालय का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोचरी हैंसर बाजार में शिक्षकों के बीच आपसी लड़ाई रात को रुकने को लेकर है। शुक्रवार को शिक्षकों के बीच हुए विवाद की जांच करने देर रात पहुंचे एसडीएम व तहसीलदार ने की। एसडीएम ने अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को दे दी है। शनिवार को विद्यालय में पढ़ाई कम हुई तनातनी अधिक रही।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं के साथ ही वार्डेन और फुल टाइम शिक्षकों को भी रात रुकने का आदेश है। इतना ही नहीं रासोइया भी रात्रि निवास करती हैं। विद्यालय के सूत्रों का कहना है कि कुछ फुल टाइम शिक्षक रात्रि निवास करना नहीं चाहती हैं और वह अधिकतर विद्यालय से गायब भी रहती हैं। इसी बात को लेकर करीब एक माह से शिक्षकों के बीच मनमुटाव शुरू हुआ जो अब लड़ाई का कारण बन गया है। आरोप है कि बच्चों को गुमराह करके शिक्षक अपने-अपने पक्ष में कर लिए हैं। उनसे एक-दूसरे पर आरोप भी लगवाते हैं। इतना ही नहीं एक पत्र भी बच्चों से लिखवाकर वायरल किया गया। पत्र वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ा और शुक्रवार को शिक्षिकाएं आपस में भिड़ गईं। जिसकी सूचना किसी ने डीएम को दी तो उन्होंने एसडीएम को तत्काल विद्यालय पर जाकर जांच के निर्देश दिए। शुक्रवार को देर रात एसडीएम और तहसीलदार समेत शिक्षा विभाग के अन्य लोग विद्यालय पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि बच्चों से बारी-बारी बयान लिया गया। इसके साथ भोजन के लिए रखे गए सामान का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के बीच आपसी संबंध ठीक नजर नही आए। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। शनिवार को विद्यालय में शिक्षकों के बीच तनातनी बरकरार रही। कोचरी गांव निवासी रामजतन, प्रभुनाथ, देवशरन, कपिलदेव, जयचंद आदि का कहना है कि इस विद्यालय पर कार्यरत शिक्षक मनमानी की हद पार कर दिए हैं। आएदिन यहां पर शिक्षकों के बीच विवाद होते हुए देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed