{"_id":"60d5db428ebc3ef89b657d17","slug":"fight-in-two-party-six-injured-khalilabad-news-gkp3994186198","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, छह घायल
विज्ञापन
नगर पंचायत हरिहरपुर में मारपीट में घायल लोग।संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : KHALILABAD
जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, छह घायल
- एक पक्ष के घायलों को अस्पताल न ले जाने पर अड़े परिजन, समझाने पर माने
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर चार पटेल नगर में दो सगे भाईयों के बीच जमीन संबंधी के विवाद को लेकर शुक्रवार को जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के चार लोग तो दूसरे पक्ष के दो लोगों को चोटें आई है।
शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों की काफी भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की सूचना पर हरिहरपुर चौकी इंचार्ज विरेंद्र यादव व महुली थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौजूद भीड़ एक पक्ष के घायलों को अस्पताल न ले जाने पर अड़ी रही। काफी मशक्कत के बाद घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
महुली क्षेत्र में स्थित नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड चार पटेल नगर निवासी हरिराम गुप्ता और दीनानाथ सगे भाई हैं। दोनों भाईयों के बीच काफी दिनों से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। शुक्रवार को दोपहर में हरिराम गुप्ता अपने मकान में कुछ निर्माण कार्य करा रहे थे। आरोप है कि उसी बीच दूसरा पक्ष भी पहुंच गया। कहासुनी के दौरान दोनों पक्ष भिड़ गए। जिसमें हरिराम पुत्र रामदेव, सुभावती पत्नी हरिराम, संतोष पुत्र हरिराम व पूजा पुत्री हरिराम को काफी चोटें आई। जबकि दूूसरे पक्ष के दीनानाथ और उसके बेटे अंकित को चोटें आई।
विज्ञापन
शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर आक्रोशित भीड़ में मौजूद लोग पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहासुनी करने लगे। पुलिस हरिराम गुप्ता पक्ष के घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए लोगों को समझाती रही, लेकिन भीड़ अस्पताल ले जाने को राजी नहीं हो रही थी। कुछ लोगों के समझाने पर लोग माने, तब जाकर घायलों को सीएचसी नाथनगर एंबुलेंस के जरिए पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्ष के लोग महुली थाने पर पहुंच गए। दूसरे पक्ष के दीनानाथ ने बताया कि मारपीट में उन्हें और बेटे अंकित को चोटें आई है। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एंबुलेंस आने में हो रही देर पर बिफरे चौकी इंचार्ज
नगर पंचायत के वार्ड चार पटेल नगर में हुई मारपीट की घटना में घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए हरिहरपुर चौकी इंचार्ज विरेंद्र यादव एंबुलेंस के लिए फोन पर फोन करते रहे। करीब दो घंटा बीत जाने पर भी जब एंबुलेंस घटना स्थल पर नहीं पहुंचा तो चौकी इंचार्ज ने फिर फोन किया, इस बार भी पहले की तरह जवाब सुनकर विरेंद्र यादव बिफर गए और घायलों के इलाज में हो रही देरी पर फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा यदि जल्द घायलों को इलाज नहीं मिलेगा तो स्थिति गंभीर भी हो सकती है। आखिरकार करीब ढाई घंटे बाद तीन एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को लेकर अस्पताल गई।