फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   fight in two party

चुनावी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, 14 लोगों पर केस दर्ज

Mon, 22 Feb 2021 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
fight in two party
चुनावी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, 14 लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

- सीओ ने गांव पहुंच कर प्रकरण की जांच की
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। रविवार की देर शाम क्षेत्र के हकीमराई गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के निवर्तमान प्रधान समेत 14 लोगों पर बलवा, मारपीट और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सोमवार को सीओ ने गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

हकीमराई गांव के राजेश कुमार का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर शमशुल हक, रिजवानुल हक, महबूब, तैयब, इसराईल, अली मोहम्मद, अब्दुल गफ्फार, नासिर, गयासुद्दीन गोलबंद होकर उसके दरवाजे पर चढ़ आए। आरोप है कि लोगों ने जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए पिटाई की और कपड़ा भी फाड़ दिए। जबकि दूसरे पक्ष के श्यामू का आरोप है कि गांव के निवर्तमान प्रधान फिरोज, अब्दुल मुनाफ, हकीकुल्लाह, मारूफ व राजेश गोलबंद होकर उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित किए। विरोध करने पर लोगों ने उसे मारा पीटा। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर निवर्तमान प्रधान समेत 14 लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्ष से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सीओ रामप्रकाश ने बताया कि प्राथमिक जांच में चुनावी रंजिश में विवाद होने की बात सामने आई है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed