फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fight between two parties during inspection of development works

Sant Kabir Nagar News: विकास कार्यों की जांच के दौरान दो पक्षों में मारपीट

Fri, 17 Apr 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 17 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fight between two parties during inspection of development works
- खलीलाबाद ब्लॉक के दरुआजप्ति गांव का मामला, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संतकबीरनगर। विकासखंड खलीलाबाद के दरुआजप्ति गांव में चल रहे विकास कार्यों की जांच के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में दिनेश कुमार निवासी दुबौली नेबताया कि विपक्षी जगदीश चौधरी, सिकन्दर चौधरी , रवि चौधरी, अमरेन्द्र चौधरी, नीतेश निवासी ऐंचाकाट के निवासी हैं । उनके ग्राम सभा के बगल गाव दरूआजप्ती में विकास कार्यों की जांच चल रही थी। वह अपने घर से बनकटवा जा रहे थे। भीड़ इकट्ठा होने के वजह से रुककर देखने लगे। घटना शुक्रवार को समय 2.30 बजे दिन में विपक्षी हाथ में चाकू, लाठी-डंडे से लैस होकर टीम को प्रभावित करने लगे। उन्होंने बीच बचाव किया तो विपक्षी उनके ऊपर जानलेवा हमला करते हुए घायल कर दिए। घटना देखकर बीच बचाव करने के लिए बलवंत, पल्टू मौर्या, फूलचंद्र, सागर यादव, देवेन्द्र, अनिल, योगेन्द्र आए तो विपक्षी उन्हें भी मारे-पीटे। विपक्षी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर डंडा लहराते हुए भाग गए। कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed