फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fierce advocate on partner abuse

साथी से दुर्व्यवहार पर भड़के अधिवक्ता

Tue, 15 Dec 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Tue, 15 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
 जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शशि कुमार ओझा और संतकबीर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महीप बहादुर पाल की अगुआई में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल एसडीएम से मिला। अधिवक्ताओं का आरोप था कि रविवार को जगतगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज मेंहदावल के परिसर में पंचायत चुनाव की मतगणना हो रही थी।
विज्ञापन

जिसमें उसी क्षेत्र के निवासी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सच्चिदानंद पाठक अपने गांव के एक प्रधान पद के प्रत्याशी का एजेंट बन कर अंदर गए थे। आरोप था कि मतगणना टेबल से एजेंटों को काफी दूर रखे जाने से अधिवक्ता ने उसका विरोध किया और व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई। इससे नाराज होकर एसओ मेंहदावल ने अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस कर्मियों से पकड़वा कर अधिवक्ता को थाने भेजवा दिया। जहां पुलिस कर्मियों ने भी दुर्व्यवहार किया और अधिवक्ता की मोबाइल, डायरी आदि रख लिया।
विज्ञापन

बाद में सांसद शरद त्रिपाठी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने अधिवक्ता को थाने से घर जाने दिया। अधिवक्ताओं ने सीओ मेंहदावल से फोन पर वार्ता की और मामले से अवगत कराया। मांग पर एसडीएम ने  पीड़ित अधिवक्ता सच्चिदानंद पाठक का मेडिकल जांच कराए जाने का निर्देश सीएमएस को दिया। पीड़ित अधिवक्ता सच्चिदानंद पाठक का आरोप था कि पूर्व में एक मामले को लेकर एसओ उनसे नाराज चल रहे थे। द्वेष की भावना से मतगणना परिसर में उसके साथ दुर्व्यवहार किए। एसओ को हटाए जाने के साथ उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान अधिवक्ता दिनेश राय,घनश्याम त्रिपाठी,राजेश कुमार, राजकिशोर ओझा, योगेंद्र यादव,निरंजन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed