फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Female farmer dies due to stray animal attack

Sant Kabir Nagar News: छुट्टा पशु के हमले से महिला किसान की मौत

Tue, 03 Oct 2023 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Female farmer dies due to stray animal attack
धनघटा। क्षेत्र के चपरा पूर्वी गांव निवासी महिला किसान की छुट्टा पशु के हमले से सोमवार को मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना सुनकर लोग शासन-प्रशासन की व्यवस्था को कोस रहे थे।
विज्ञापन

चपरा पूर्वी गांव निवासी 50 वर्षीय ज्ञानमती पत्नी इंद्रमन सोमवार की सुबह करीब 10 बजे खेत में फसल देखने गई थीं। उनके खेत में छुट्टा पशु चर रहा था। उसे वह भागने लगीं। उसी दौरान छुट्टा मवेशी ने उन पर हमला कर दिया। उनके खेत से थोड़ी दूर पर मौजूद लोग दौड़ कर पहुंचे। किसी तरह पशु को भगाया। घायल ज्ञानमती को परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए, जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की हुई मौत से परिवार में कोहराम मच
विज्ञापन

गया। पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद गांव के लोगों ने कहा कि शासन- प्रशासन छुट्टा पशुओं को पकड़वा कर गोशाला भेजवाए जाने का ढिंढोरा पीट रहा है और छुट्टा पशु शहर से लेकर गांव के सिवान तक घूम रहे हैं। अब तो छुट्टा पशु लोगों की जान तक लेने लगे हैं। यदि इसके बावजूद भी छुट्टा पशु पकड़वाए नहीं गए तो इसी तरह की घटनाएं घटती रहेंगी और लोगों की जान जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
निर्माणाधीन मकान के पास खड़ी बाइक चोरी

धनघटा। क्षेत्र के डुहिया कला गांव के पास राम जानकी मार्ग के बगल निर्माणाधीन मकान के सामने खड़ी बाइक रविवार की रात चोरी हो गई। पीड़ित ने सोमवार को थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

भरवल पर्वता गांव निवासी रविंद्र कुमार पुत्र सजन लाल का कहना है कि डुहिया कला गांव के सामने राम जानकी मार्ग के बगल में वह मकान का निर्माण करा रहे हैं। रविवार की रात भोजन करने के बाद निर्माणाधीन मकान के सामने वह अपनी

बाइक खड़ी करके बगल के मकान में सोने चले गए। सोमवार की सुबह जब निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे तो बाइक गायब थी। उसका बहुत तलाश की लेकिन, पता नहीं चल सका। एसओ ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed