फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fell bjp consensus formula

भाजपा का आम सहमति का फार्मूला फेल

Wed, 23 Dec 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Wed, 23 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव में पहले ही पायदान पर आम सहमति का फार्मूला फेल हो गया। बुधवार को छह मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन सभी मंडलों में एक से अधिक ने दावेदारी ठोक दी।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारियों ने अंतिम समय तक आम सहमति बनाने का प्रयास किया, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो दावेदारों की सूची क्षेत्रीय अध्यक्ष को भेज दी। अब क्षेत्रीय अध्यक्ष इनमें से नामों की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा के संगठन चुनाव में मंडल अध्यक्ष पद व जिला प्रतिनिधियों के चुनाव कराने के लिए बैठक हुई। पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में खलीलाबाद नगर मंडल से पांच ने दावेदारी की तो खलीलाबाद देहात मंडल से सात कार्यकर्ताओं ने दावा ठोक दिया। इसी प्रकार बघौली मंडल में पांच, कांटे मंडल में तीन और बेलहर मंडल में पांच ने मंडल अध्यक्ष के लिए दावेदारी जताई। जबकि हैंसर मंडल अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैंदान में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष पद के लिए एक-एक मंडल से कई नाम सामने आने के बाद चुनाव अधिकारियों ने आम सहमति बनाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
इसके बाद मंडल चुनाव अधिकारी जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने सभी नामों की सूची क्षेत्रीय कार्यालय को भेजने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष इनमें से मंडल अध्यक्षों की घोषणा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed