फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fed food to an elderly woman and listened to her complaint

Sant Kabir Nagar News: बुजुर्ग महिला को खाना खिलाया और फरियाद सुनी

Tue, 14 Nov 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 14 Nov 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fed food to an elderly woman and listened to her complaint
मेंहदावल थाने में फरियाद लेकर पहुंची वृद्ध महिला को भोजन कराते एसओ विजय कुमार दुबे।
मेंहदावल। सोमवार को मेंहदावल थाने के हेल्प डेस्क एवं महिला हेल्प डेस्क पर एक बुजुर्ग महिला पहुंची और अपने को भूखा बताया। इसकी जानकारी महिला आरक्षी अंशु यादव ने एसओ को दी। एसओ विजय कुमार दुबे ने बुजुर्ग महिला को अपने ऑफिस में बैठ कर भोजन कराया और उसकी पीड़ा सुनी। तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को न्याय सुलभ कराया।
विज्ञापन


मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत रक्सा निवासी भानमती यादव पत्नी सीताराम यादव 75 वर्ष प्रार्थना पत्र लेकर मेंहदावल थाने पर आई। बुजुर्ग हेल्प डेस्क पर महिला आरक्षी अंशु यादव बैठी हुई थी। उन्होंने बुजुर्ग महिला को सहारा देकर हेल्प डेस्क में मौजूद कुर्सी पर बैठाया और उनकी फरियाद सुनी। गांव के कुछ लोगों से पीड़ित बुजुर्ग महिला ने रात से ही खाना न खाने का भी जिक्र किया और भूख लगने की बात बताई। महिला आरक्षी अंशु यादव ने मामले की सूचना थानाध्यक्ष विजय कुमार दुबे को दी। उन्होंने पीड़ित बुजुर्ग महिला को ससम्मान अपने ऑफिस में बैठाया और मेस से भोजन मंगा कर खिलाया। उसके बाद पीड़ित की फरियाद सुनी। बुजुर्ग पीड़ित ने बताया कि गांव के दो लोग उसका व उसके परिवार का उत्पीड़न कर रहे हैं। रात में ईंट पत्थर फेंकते हैं और मच्छरदानी तथा रजाई व बिस्तर को नुकसान पहुंचा दिए हैं। इससे दुखी होकर फरियाद लेकर यहां आई हूं। एसओ ने प्रार्थना पत्र लेते ही तत्काल कार्रवाई के लिए हल्का दरोगा व कांस्टेबलों को मौके पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed