फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fear of a wild animal in Sursa-Chamanjot

Sant Kabir Nagar News: सुरसा-चमनजोत में जंगली जानवर की दहशत

Thu, 16 Jul 2026 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Fear of a wild animal in Sursa-Chamanjot
बेलहर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के सुरसा-चमनजोत जंगल में जंगली वन्यजीव के दिखाई देने की चर्चा से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। करीब एक सप्ताह पहले देर रात मोबाइल फोन में कैद हुई तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि वन विभाग ने अभी तक वायरल तस्वीरों में दिख रहे वन्यजीव को तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, मंगलवार देर शाम भी जंगल से सटी सड़क के किनारे वही वन्यजीव दिखाई दिया। इसके बाद लोगों में डर और बढ़ गया है। एहतियात के तौर पर ग्रामीण रात के समय जंगल की ओर जाने से बच रहे हैं। बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेजा जा रहा है और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर भी लोग सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन

रामदास, जयराम, बृजेश कुमार सिंह उर्फ डिम्पल और आनंद सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वन्यजीव के दिखने की चर्चा लगातार हो रही है। वायरल वीडियो और तस्वीरों के बाद लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द जांच कर स्थिति स्पष्ट करने और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले भी इसी जंगल क्षेत्र से वन विभाग ने एक फिशिंग कैट का सफल रेस्क्यू किया था। ऐसे में लोगों को आशंका है कि इस बार भी कोई दुर्लभ या हिंसक वन्यजीव जंगल में मौजूद हो सकता है।

फॉरेस्ट गार्ड गोविंद ने बताया कि सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी और क्षेत्र का निरीक्षण किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। प्रभागीय वन अधिकारी हरिकेश नारायण ने बताया कि विभाग की टीम पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक वायरल तस्वीर और वीडियो में दिख रहे वन्यजीव की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed