{"_id":"5d9f671f8ebc3e013662bead","slug":"father-trying-to-rape-his-own-daughter-khalilabad-news-gkp3249417163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने बेटी के साथ की दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने बेटी के साथ की दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता ने बेटी के साथ की दुष्कर्म की कोशिश
- विरोध पर पत्नी, बेटे व बेटी की पिटाई का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर की रहने वाली एक महिला ने बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप अपने ही पति पर लगाया है। विरोध करने पर पति ने अपने भाई व मां के साथ मिलकर पत्नी और बेटे व बेटी की पिटाई भी कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया।
पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति गोरखपुर में रहकर अपनी जीविका चलाते है। जबकि वह बेटी और बेटे के साथ घर पर रहती है। घर पर ही वह ब्यूटी पार्लर चलाती है। आरोप है कि दो अक्तूबर की रात करीब दस बजे उसके पति कमरे में आकर उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए। बेटी के शोर मचाने पर बगल में सोया बेटा भी जग गया और शोर मचाने लगा। उसके बाद वह भी मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि आरोपी पति को मारा पीटा और दांत से काट लिया। आरोपी पति ने शोर मचा कर अपने भाई और मां को बुला लिया। उसके बाद लोग लाठी डंडे से उसे और उसके बेटे व बेटी की पिटाई कर दी। ब्यूटी पार्लर का शीशा आदि तोड़ दिया। आरोप है इसके पूर्व भी आरोपी उसकी बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म का प्रयास कर चुका है लेकिन सामाजिक भय की वजह से वह अपने पिता से मामले को बता कर चुप बैठ गई थी। कोतवाल श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि महिला ने अपने पति पर ही बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने और बाद में भाई व मां के साथ मिलकर मारने पीटने का आरोप मढ़ा है। बेटी संग दुष्कर्म करने की कोशिश के आरोप में आरोपी पिता पर दुष्कर्म की कोशिश और उसके भाई व मां पर मारने-पीटने ,गाली गलौज व जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।