{"_id":"67c1f90ba542db4536096152","slug":"father-has-died-please-grant-him-parole-sir-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-129227-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पिता की मृत्यु हो गई है पैरोल दिला दीजिए साहब!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पिता की मृत्यु हो गई है पैरोल दिला दीजिए साहब!
Fri, 28 Feb 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह की पहल पर शुक्रवार को जिला कारागार में बंदी समस्या समाधान दिवस का आयोजन किया गया। लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव के समक्ष कारागार में निरुद्ध बंदियों ने समस्याएं रखी। इस दौरान एक बंदी ने कहा कि उनके पिता की एक दिन पूर्व मृत्यु हो गई है, पैरोल पर रिहा करा दीजिए।
घनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सोनू ने बताया कि वह सजायाफ्ता बंदी है तथा एक अन्य मुकदमा विचाराधीन भी है। पिता की एक दिन पूर्व मृत्यु हो गई है। उसने पैरोल पर रिहा कराने की बात कही। उसे पैरोल मिलने के विभिन्न शर्तों से अवगत कराया गया। गोंडा जिले के बंदी अमित कुमार शुक्ल ने कहा कि वह हत्या के मुकदमे में सजा काट रहा है। वहां के जिला प्रशासन द्वारा उसे इस जिले में भेज दिया गया है। उसने अपनी वृद्ध मां से मिलने की इच्छा व्यक्त करते हुए अपने जनपद के कारागार में जाने की बात कही।
कोतवाली खलीलाबाद के चकदही निवासी सितेंद्र ने जेल से छुड़ाने की बात कही। इसी प्रकार विभिन्न अन्य बंदियों ने अपनी पैरवी हेतु सरकारी अधिवक्ता उपलब्ध कराने की बात कही। इस दौरान डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल संजीव कुमार पांडेय, असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल मो. दानिश ने जरुरतमंद बंदियों के पैरवी के लिए आवश्यक कागजात पर हस्ताक्षर लिया। इस दौरान मुख्य रूप से नयन कमल सिंह, गीतारानी, अमरजीत समेत अन्य मौजूद रहे।