फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Farmers unhappy with NHAI's arbitrariness, complaint to DM

Sant Kabir Nagar News: एनएचएआई की मनमानी से किसान खफा, डीएम से शिकायत

Thu, 05 Dec 2024 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Farmers unhappy with NHAI's arbitrariness, complaint to DM
भंड़ा गांव से हैंसर के बीच राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। भंड़ा गांव से हैंसर के बीच राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण में किसानों का विरोध उभर कर सामने आया है। बृहस्पतिवार को हैंसर के किसानों ने डीएम को शिकायत पत्र सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि एनएच ने सड़क चौड़ीकरण के लिए किसानों की जमीन को मनमाने ढंग से अधिग्रहित किया रहा है। डीएम ने शिकायती पत्र को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार धनघटा को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए मनमाने ढंग से किसानों की जमीन अधिग्रहित करने की शिकायत थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले दिनों भंड़ा गांव में जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व विभाग की टीम को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा था। अब यह विरोध हैंसर चौराहे पर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

चौराहे पर राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण में एनएच की मनमानी को लेकर किसान आक्रोशित हैं। बुधवार को एनएच की टीम हैंसर चौराहे के पास दक्षिण हिस्से में जमीन के अधिग्रहण के लिए निशानदेही कर रही थी। इस बीच वहां मौजूद किसानों से कहासुनी हो गई। एनएच के लोग किसी किसान की बात सुनने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच कर्मियों की मनमानी को देखते हुए किसान सरयू, जोखन, रामदरश आदि बृहस्पतिवार को डीएम से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा। शिकायती पत्र में कहा गया है कि सड़क के दक्षिण हिस्से में खाली पड़ी जमीनों को मनमाने ढंग से अधिग्रहित किया जा रहा है। जहां सड़क के किनारे अतिक्रमण है, उसे हटाने पर जोर नहीं दिया जा रहा है।

डीएम ने शिकायत पत्र को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार से जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर तहसीलदार योगेंद्र पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। डीएम का निर्देश मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed