{"_id":"6954184625d2f6780b032411","slug":"farmers-are-forced-to-buy-nano-fertilizers-along-with-urea-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-143633-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: यूरिया के साथ नैनो खाद खरीदना किसानों की मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: यूरिया के साथ नैनो खाद खरीदना किसानों की मजबूरी
Tue, 30 Dec 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। धनघटा तहसील क्षेत्र में यूरिया खरीदना आसान नहीं है। यूरिया के साथ नैनो खाद खरीदना किसानों की मजबूरी हो गई है। इसको लेकर दुकानदार और किसान के बीच आए दिन नोकझोंक हो रही है।
सिंचाई के बाद गेहूं की फसल में यूरिया छिड़काव की जरूरत है। किसानों का कहना है कि एक बोरी यूरिया के साथ एक बोतल नैनो खरीदने के लिए दुकानदार मजबूर कर रहे हैं। किसान राजाराम, रामदास, सुभाष चंद्र, कमलेश, राजू, रामकेश आदि का कहना है कि एक बोरी यूरिया का दाम 290 रुपये वसूला जा रहा है। इसके अलावा नैनो खाद के लिए 225 रुपये अलग से लिया जा रहा है। इस तरह एक बोरी यूरिया की कीमत 515 रुपये पड़ जा रही है। किसानों का कहना है कि नैनो खाद से फसल को कोई फायदा नहीं दिखाई दे रहा है। नैनो को लेकर दुकानदारों से आए दिन नोकझोंक हो रही है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि मामले की जानकारी लेंगे।