फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Farmers are at the heart of the country's food security.

Sant Kabir Nagar News: किसान देश की खाद्य सुरक्षा के केंद्र बिंदु

Wed, 24 Dec 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 24 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers are at the heart of the country's food security.
धनघटा। राष्ट्रीय किसान दिवस विशेष रूप से भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर माटी फाउंडेशन परशुरामपुर की ओर से कृषक संवाद का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसान देश की खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था तथा वैश्विक व्यापार केंद्र बिंदु है। चौधरी चरण सिंह एक कुशल राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने किसानों के हित एवं कृषि सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण नीतियों को लागू किया। कार्यक्रम में किसानों के सशक्तिकरण, कृषि विकास की नई तकनीक तथा सतत खेती के साथ-साथ वर्तमान आवश्यकताओं और चुनौतियों पर परिचर्चा किया गया। कार्यक्रम में किसान उत्पादक संगठनों या एफपीओएस तथा महिला स्वयं सहायता समूह की भूमिका पर जोर दिया गया। जिससे भारतीय कृषि को 2047 तक एक विकासशील और वैश्विक स्तर पर प्रसिद्धि मिल सके। इस मौके पर संस्थापक रामदेव चौधरी, अध्यक्ष बलकेश चौधरी, सचिव दीपेंद्र पटेल, कोषाध्यक्ष हरिनाथ पटेल, वीपी पटेल, अजीत पटेल, रामकेश पटेल, सूर्य प्रकाश चौधरी, रविंद्र नाथ, शैलेंद्र यादव, बलिराम, साहुल चौधरी, कमलेश पटेल, रामचरण, रमेश पटेल, भालचंद्र, समीर चौधरी, राम प्रसाद पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed