फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Farmers affected by land acquired for BMCT route will get compensation

Sant Kabir Nagar News: बीएमसीटी मार्ग में अधिग्रहीत भूमि से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा

Tue, 28 Apr 2026 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Farmers affected by land acquired for BMCT route will get compensation
मेंहदावल का बीाएमसीटी मार्ग। संवाद
संतकबीरनगर/ मेंहदावल। तहसील क्षेत्र में बीएमसीटी मार्ग में अधिग्रहीत भूमि से प्रभावित किसानों को मुआवजा मिलने की आस जग गई है। लोक निर्माण विभाग इसके लिए जल्द प्रक्रिया शुरू करेगा। भूमि अधिग्रहण से प्रभावित कितने किसानों को मुआवजे का भुगतान होगा, यह अभी साफ नहीं है, लेकिन इतना जरूर है कि विभाग की इस पहल से किसानों के समस्या का समाधान होने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन

इस मार्ग के बने 40 वर्ष गुजर गए, लेकिन अभी तक किसानों को मुआवजा नहीं मिल सका है। मुआवजे के लिए करीब 800 किसान परेशान हैं। दूसरी ओर अब सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। किसान इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

मेंहदावल से करमैनी तक बीएमसीटी मार्ग को 10 मीटर चौड़ा किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए सड़क किनारे पेड़ काटे जा रहे हैं। अभी सड़क सात मीटर चौड़ी है। इसका किसान विरोध कर रहे हैं। वहीं पूर्व में भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के लिए किसान अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर काट रहे हैं। किसान इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जब इस सड़क का निर्माण हुआ तब मेंहदावल क्षेत्र के नायक टोला राजाबारी, सुरहवा, सोनौरा, एकला शुक्ल, उतरपटटी पश्चिम टोला टड़वरिया समेत नगर पंचायत सीमा से सटे कई गांवों के किसानों की भूमि अधिग्रहीत की गई थी। मेंहदावल तथा करमैनी के बीच के कुछ किसानों को उस समय मुआवजा दिया भी गया था, लेकिन नगर पंचायत सीमा से सटे गांव के किसानों को मुआवजा की धनराशि नहीं वितरित की गई।
कुल मिलाकर करीब 800 किसान मुआवजे की मांग करते रहे, लेकिन अब तक नहीं मिल सका। चार साल पूर्व मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान किसानों को पुराने सर्किल रेट पर मुआवजा का भुगतान किया जाने लगा। किसानों ने इसका विरोध किया।

-----------
1985-86 में हुआ था जमीन का अधिग्रहण
बीएमसीटी मार्ग के लिए 1985-86 में जमीन का अधिग्रहण हुआ। कुछ किसानों को पैसा मिला था, लेकिन जो रह गए उन्हें अब तक नहीं मिला। बराखाल से करमैनी के बीच कुछ किसानों को मुआवजा दिया गया था। अन्य किसानों को बाद में देने की बात कहकर अधिकारियों ने टाल दिया। बजट की भी कमी बताई गई तबसे अभी तक मुआवजे की धनराशि किसानों को नहीं मिल पाई। अब लोक निर्माण विभाग की पहल से उम्मीद है कि किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो जाएगी।


---------
कोट
बीएमसीटी मार्ग में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए विभागीय तैयारी चल रही है। मुआवजा भुगतान के लिए भी जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-आरके वर्मा, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग, संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed