फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Farmer Welfare Center Will Be Built in Sunday Kala Gram Panchayat

Sant Kabir Nagar News: सांडे कला ग्राम पंचायत में बनेगा किसान कल्याण केंद्र

Sun, 20 Oct 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 20 Oct 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Farmer Welfare Center Will Be Built in Sunday Kala Gram Panchayat
- मेंहदावल तहसील प्रशासन ने कृषि विभाग को उपलब्ध कराई भूमि
विज्ञापन

- किसानों को खेती-किसानी से जुड़े मामलों की मिली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। सांडे कला ब्लॉक के ग्राम पंचायत में किसान कल्याण केंद्र की स्थापना होगी। इसके लिए मेंहदावल तहसील प्रशासन ने कृषि विभाग के पहल पर सांडे कला गांव में भूमि की पैमाइश कराया है। भूमि चिह्नित करते करके कृषि विभाग को दी गई है। अब यहां किसान कल्याण केंद्र के बनने का रास्ता साफ हो गया है। इससे स्थानीय किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं और उपाय के बारे में जानकारी मिलेगी।
किसानों के हित के लिए मेंहदावल के कछार क्षेत्र में बीते वर्ष 2022-23 में किसान कल्याण केंद्र बनाने की मंजूरी शासन स्तर से मिली थी। बजट के अभाव में यह कल्याण केंद्र स्थापित नहीं हो सका। स्थानीय लोग केंद्र के बनने का इंतजार कर रहे थे। अब बजट आवंटन होने के बाद किसान कल्याण केंद्र के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

रविवार को मेंहदावल तहसीलदार आनंद कुमार ओझा राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सांडे कला गांव में भूमि चिह्नित कराई। भूमि की पैमाइश करते हुए किसान कल्याण केंद्र के लिए भूमि आवंटित कर दी गई। किसान कल्याण केंद्र की स्थापना से मेंहदावल तहसील क्षेत्र के 50 से अधिक गांव के किसानों को सीधा लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसान कल्याण केंद्र से यह होगा फायदा

किसान कल्याण केंद्र की स्थापना से स्थानीय किसानों को कम दाम पर खाद्य बीज उपलब्ध हो सकेगा। इसके साथ ही यहां पर कीटनाशक दवाएं मिलेंगी। उन्नत किस्म के सब्जी की खेती के बीज उपलब्ध हो सकेंगे। इसके अलावा समय-समय पर किसानों को जागरूक करने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। किसान कल्याण केंद्र से खेती किसानी की तमाम गतिविधियां संचालित हाेंगी।



किसान कल्याण केंद्र की स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध कराए जाने के निर्देश मिले थे। जिसके क्रम में भूमि चयनित कर उसे चिह्नित कर लिया गया है। संबंधित विभाग को भूमि आवंटित कर दी गई है। इससे केंद्र के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

- आनंद कुमार ओझा,
तहसीलदार, मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed