फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Family of rape accused accused of kidnapping daughter

Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म के आरोपी के परिजनों पर बेटी के अपहरण करने का आरोप

Fri, 24 May 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 24 May 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Family of rape accused accused of kidnapping daughter
एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मसिंहवा। बखिरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने गांव के युवक पर दुष्कर्म के आरोप में जेल गए युवक के परिजनों पर बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पुत्री को आरोपी के परिजन बहला-फुसलाकर बुधवार की सुबह से गायब कर ले गए हैं। महिला ने एसपी को पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


महिला का आरोप है कि उसके गांव का युवक कुछ दिन पूर्व बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया था। पुत्री के साथ दुष्कर्म भी किया था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ बखिरा थाने में केस भी पंजीकृत है। आरोपी अभी भी जेल में है। सेशन कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। साक्ष्य को प्रभावित करने के लिए दोबारा उसकी बेटी को बुधवार की सुबह में आरोपी के परिजन बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गए। उसने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed