{"_id":"641360b530c5179dc5011c24","slug":"faltering-system-power-failure-of-400-villages-khalilabad-news-c-7-1-87675-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लड़खड़ाई व्यवस्था, 400 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लड़खड़ाई व्यवस्था, 400 गांवों की बिजली गुल
Fri, 17 Mar 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
विद्यतु सब स्टेशन खलीलाबाद का निरीक्षण करते एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो मेंहदावल देहात, सांथा, बखिरा, नंदौर, पचपोखी, बसडीला, करमा खान फीडर रहा बंद
आपूर्ति ठप होने से सांसत में उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ऊर्जा मंत्री के साथ हुए समझौते को लागू कराने के लिए विद्युत कर्मियों के कार्य बहिष्कार का असर बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर दिखने लगा है। प्रशासन की आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी फेल नजर आ रही है। बृहस्पतिवार को मेंहदावल देहात, सांथा, बखिरा, नंदौर, पचपोखरी, बसडीला, करमा खान के विद्युत फीडर बंद हो गए। इससे जुड़े करीब 400 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इसके कारण उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ गई है।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त समिति के आह्वान पर मांगों के समर्थन में विद्युत कर्मी बुधवार से कार्य बहिष्कार कर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दे रहे हैं। कर्मचारियों के उपकेंद्रों पर न जाने से आपूर्ति व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। सबसे ज्यादा प्रभावित मेंहदावल तहसील क्षेत्र हैं। इस क्षेत्र में मेंहदावल देहात के तीनों फीडर बंद हैं। सांथा, बखिरा, नंदौर, पचपोखरी, बसडीला, करमा खान के फीडर पूूरी तरह से बंद हो गए हैं।
हरिहरपुर फीडर भी ठप हो गया है। बिजली गुल रहने से गर्मी के मौसम में पंखा, कूलर बेकार साबित हो रहे हैं। जिन लोगों ने घरों की छतों पर टंकी लगा रखी है, वह बिजली के अभाव में टंकी में पानी नहीं भर पा रहे हैं। इससे पानी का संकट खड़ा हो गया है। उपभोक्ता मनोज कुमार, दिलीप कुमार, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि विद्युत कर्मियों के कार्य बहिष्कार के कारण बिजली से चलने वाले उपकरण बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
...
धर्मसिंहवा क्षेत्र में 32 घंटे बाद बहाल हुई आपूर्ति
सिद्धार्थनगर के खेसरहा फीडर से जुड़े धर्मसिंहवा नगर पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में करीब 32 घंटे बाद एसडीएम मेंहदावल की पहल पर बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके साथ ही इस क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है।
...
फेल नजर आ रही प्रशासन की तैयारी
विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने आईटीआई व पॉलिटेक्निक के प्रशिक्षुओं को उपकेंद्रों पर तैनात किया है, लेकिन यह व्यवस्था फेल नजर आ रही है। कारण यह है कि इनके पास संसाधन की कमी है।
...
और बढ़ेंगी उपभोक्ताओं की दुश्वारियां
विद्युत कर्मियों ने बृहस्पतिवार की रात दस बजे से पूर्ण रूप से हड़ताल पर जाने का एलान कर रखा है। ऐसे में आपूर्ति व्यवस्था और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है। इससे विद्युत उपभोक्ताओं की दुश्वारियां और बढ़ेंगी। उपभोक्ताओं को इस बात की चिंता सता रही है कि यदि हड़ताल के चलते आपूर्ति बाधित हुई तो उन्हें 72 घंटे तक बिजली से वंचित रहना पड़ेगा।
...
कंट्रोल रूम से हो रही निगरानी
विद्युत कर्मियों के कार्य बहिष्कार व हड़ताल के मद्देनजर जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। इससे शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मी भी लगाए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की समस्या आने पर निपटा जा सके।