{"_id":"61fc107bbaf8a11a253596ae","slug":"fake-list-viral-khalilabad-news-gkp4257864190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की फर्जी सूची फिर से सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की फर्जी सूची फिर से सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा की फर्जी सूची फिर से सोशल मीडिया पर वायरल
- जिलाध्यक्ष बोले कुछ लोगों ने की शरारत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पांच दिन बाद फिर बृहस्पतिवार को सपा की सूची फिर से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। जिलाध्यक्ष ने इसे फर्जी करार दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने शरारत की है।
शनिवार को समाजवादी पार्टी के पैड पर प्रत्याशी घोषित होने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। बृहस्पतिवार को फिर खलीलाबाद विधानसभा से एक प्रत्याशी को टिकट मिलने की फर्जी सूची सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। उसके बाद घोषित प्रत्याशी के समर्थकों में खुशी छा गई। कुछ देर बाद इसका खंडन शुरू हो गया। इसी तरह मेंहदावल विधानसभा में सपा के एक नेता को टिकट मिलने की सूचना वायरल कर दी गई। उसके बाद शाम तक उस नेता को बधाई देने का सिलसिला जारी था। जबकि सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि शरारती तत्वों ने फर्जी सूची सोशल मीडिया पर अपलोड की है। जिले में अब किसी भी विधानसभा सीट से प्रत्याशी तय नहीं हुए हैं। जल्द ही सपा के तीनों विधानसभा सीटों के प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।