फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fake 100 and 500 rupee notes are also in the market.

Sant Kabir Nagar News: बाजार में हैं 100 व 500 के नकली नोट भी

Thu, 06 Nov 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 06 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Fake 100 and 500 rupee notes are also in the market.
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। नकली नोट के धंधेबाजों ने कस्बे में करीब दस लाख के 100 और 500 रुपये नोट फैला दिए हैं। बताया जा रहा है कि नकली नोट के एक धंधेबाज ने दिवाली के दिन करीब ढाई लाख रुपये जुए में खपा दिए।
विज्ञापन

दो दिन बाद जब रकम जीतने वालों ने बाजार में उस रकम का इस्तेमाल करने का प्रयास किया तब उन्हें नोट नकली होने का पता चला। इस बीच कस्बे के ही एक पान की दुकान से भी एक युवक को सौ रुपये का नकली नोट मिला। हालांकि इसका पता चलने पर दुकानदार ने नोट बदल लिया। दोनों मामलों में किसी ने पुलिस में शिकायत नहीं की है। थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह का कहना है कि नकली नोट की कोई शिकायत फिलहाल नहीं मिली है। फिर भी पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कस्बे का एक युवक जो हाल ही में महाराष्ट्र से आया हैै वह नकली नोट के धंधेबाजाें में शामिल है। वह करीब दस लाख रुपये के नकली नोट महाराष्ट्र से लाया है। दीपावली की रात उसने कस्बे में कुछ लोगों के सोथ जुआ खेला, जिसमें वह करीब ढाई लाख रुपये हार गया। रकम जीतने वालों ने एक दिन बाद जब बाजार में नोट का इस्तेमाल करने की कोशिश की तब पता चला कि वह नकली है। इस पर वह उस युवक के घर पहुंचे और हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed