{"_id":"649b1eddeeac2a16a90648d8","slug":"faimly-planing-aweraness-khalilabad-news-c-7-1-221440-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: परिवार नियोजन को बनाएंगे खुशियों का विकल्प, शुरू हुआ दंपती संपर्क पखवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: परिवार नियोजन को बनाएंगे खुशियों का विकल्प, शुरू हुआ दंपती संपर्क पखवाड़ा
Tue, 27 Jun 2023 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
नाथनगर के गिठनी में परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करती आशा कार्यकर्ता।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव में हम लें यह संकल्प, परिवार नियोजन को बनाएंगे, खुशियों का विकल्प, थीम पर जिले में विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े से संबंधित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत सीमित परिवार के साथ ही लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया जाएगा।
यह पखवाड़ा दो चरणें में चलना है, जिसके प्रथम चरण दंपती संपर्क पखवाड़े का शुभारंभ मंगलवार से हो गया जो यह 10 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान आशा कार्यकर्ता योग्य दंपती से संपर्क करके उन्हें परिवार नियोजन के विकल्पों के बारे में जागरूक कर रही हैं।
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झाने बताया कि आशा कार्यकर्ता परिवार नियोजन के बारे में परामर्श के योग्य दंपती को परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों के प्रति जागरूक कर रही हैं। परिवार नियोजन के लिए बास्केट ऑफ चॉइस के बारे में बताया जा रहा है। उन्हें इस बात के लिए भी जागरूक किया जा रहा है कि दो बच्चों के जन्म के बीच कम से कम तीन साल का अंतर रखना चाहिए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के परिवार नियोजन प्रकोष्ठ के जिला लॉजिस्टिक मैनेजर इम्तियाज अहमद बताते हैं कि पात्र लाभार्थी को दो माह के लिए गर्भ निरोधक गोली वितरित की जाएगी। इस दौरान अंतरा और आईयूसीडी को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। हर इच्छुक लाभार्थी का पुरुष या महिला नसबंदी के लिए पूर्व पंजीकरण भी किया जा रहा है। नसबंदी के लाभार्थियों के लिए एंबुलेंस की भी सुविधा दीजाएगी।