फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Eyes are getting red due to heat and there is also a problem of water falling

Sant Kabir Nagar News: गर्मी से आंखें हो रहीं लाल पानी गिरने की भी परेशानी

Sun, 25 May 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 25 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Eyes are getting red due to heat and there is also a problem of water falling
संतकबीरनगर। भीषण गर्मी और धूल भरी हवाओं के चलते जिले में आंखों के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। जिला अस्पताल समेत सीएचसी पर प्रतिदिन 20 से 30 मरीज आंखों में लाली, पानी आना और खुजली जैसी समस्याओं से परेशान होकर पहुंच रहे है।
विज्ञापन

नेत्र चिकित्सक का कहना है कि तेज धूप के कारण ये समस्याएं बढ़ी हैं। वे मरीजों को उचित इलाज के साथ आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दे रहे हैं।
सीएचसी खलीलाबाद के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. केपी सिंह ने बताया कि गर्मी में आंखों में पसीना जाने से बचाना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि जब भी संभव हो, बड़े बर्तन में ताजा पानी लेकर आंखों को खोलकर और बंद करके धोना चाहिए।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, आंखों को गंदगी से बचाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नेत्र रोग विशेषज्ञ की सलाह के बिना कोई भी दवा न लें। लू और धूल भरी हवाएं भी आंखों पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं और धूल के कणों के कारण कंजंक्टिवाइटिस होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी खलीलाबाद पर आंख दिखाने गए ज्ञानचंद ने बताया कि उनकी आंखें लाल हैं और कुछ धुंधला दिखाई दे रहा हैं। डॉक्टर को दिखाया है, उन्होंने दवा दी है और पांच दिन बाद फिर चेकअप के लिए बुलाया है। इसी तरह से अन्य मरीजों की समस्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed