फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Expressed protest by tying a black band, demanding withdrawal of the proposal

Sant Kabir Nagar News: काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, प्रस्ताव वापस लेने की मांग

Wed, 22 Jan 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 22 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Expressed protest by tying a black band, demanding withdrawal of the proposal
संतकबीरनगर। विद्युत कर्मियों ने बुधवार को भी निगमों के निजीकरण के विरोध में धरना जारी रखा। इस दौरान कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर अधीक्षण कार्यालय पर एकत्र हुए और निजीकरण का प्रस्ताव वापस लेने की मांग किया।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बिजली कर्मी आंदोलितहैं। बुधवार को कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर पहुंचे और धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार और प्रबंधन आंदोलन के बाद भी वार्ता के लिए गंभीर नहीं दिख रहा है। संघर्ष समिति के इंजीनियर राजेश कुमार ने कहा कि बिजली कर्मचारी शांतिपूर्वक एवं लोकतांत्रिक ढंग से निजीकरण का विरोध कर रहे हैं। यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार निजीकरण का फैसला वापस नहीं लेगी। इस दौरान विद्युत कर्मियों ने कहा कि 23 जनवरी को शक्ति भवन पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान इंजीनियर मनोज कुमार, लक्ष्मण मिश्र, मुकेश गुप्ता, सुनील प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसिया, आशीष कुमार, दिलीप सिंह, राघवेंद्र, श्रीराम, धीरेंद्र यादव, श्रवण प्रजापति, योगेंद्र चौहान, श्रवण कुमार प्रजापति, रीतेश, संतोष कसौधन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed