फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Express trains do not halt at Maghar station.

Sant Kabir Nagar News: मगहर स्टेशन पर नहीं होता एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

Thu, 16 Jul 2026 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Express trains do not halt at Maghar station.
रेलवे स्टेशन मगहर
मगहर। संत कबीर की निर्वाण स्थली के निकट स्थित रेलवे स्टेशन मगहर पर्यटन की श्रेणी में आता है। रेलवे स्टेशन पर मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव न होने से यात्रियों, पर्यटकों के निर्वाण स्थली पर पहुंचने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर मगहर स्टेशन स्थित है, जो पर्यटक स्टेशन की सूची में भी शामिल है। स्टेशन से लगभग 750 मीटर की दूरी पर संत कबीर की निर्वाण स्थली स्थित है। कबीर की निर्वाण स्थली की महत्ता को देखते हुए रेल मंत्रालय द्वारा स्टेशन को स्वदेश दर्शन योजना में शामिल कर यहां पर शौचालय, पेयजल, विश्रामालय, कोच इंडिकेशन, डिजिटल घड़ी व डिस्प्ले, वाटरकूलर की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके साथ ही आने वाले समय में स्वचालित सीढ़ी को भी लगाए जाने की योजना है। खलील खान, त्रिलोकीनाथ वर्मा, हाफिज जमील, इंद्रजीत यादव आदि का कहना है कि पहले मगहर स्टेशन पर कृषक एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं बरौनी लखनऊ एक्सप्रेस का ठहराव था जिसे कोरोना काल से ही समाप्त कर दिया गया और अब तक बहाल नहीं किया गया है। मगहर स्टेशन की महत्ता के विपरित यहां पर लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव समाप्त कर दिया गया है। स्टेशन के सामने बने पार्क में झाड़ी उगी हुई हैं। रात में अंधेरा होना इसकी दुर्दशा को दर्शाता है। नगर वासियों ने बंद पड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः ठहराव व साफ सफाई की मांग की है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक हरिराम शुक्ला ने बताया कि पार्क में उगी बड़ी झाड़ियों को साफ कराने के लिए आईओडब्लयू, स्ट्रीट लाइट एवं प्लेटफार्म की बिजली को ठीक करने के लिए संबंधित को सूचित किया गया है। शीघ्र ही पार्क की झाड़ियों की सफाई और स्ट्रीट लाइट ठीक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed