फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Explanation sought from principals for reduction in student numbers in 730 schools

Sant Kabir Nagar News: 730 स्कूलों में छात्र संख्या में कमी प्रधानाध्यापकों से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 05 Mar 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 05 Mar 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from principals for reduction in student numbers in 730 schools
संतकबीरनगर। जिले में 730 ऐेसे विद्यालय हैं जहां पर सत्र 2024-25 में छात्र संख्या में गिरावट आ गई है। पिछले नामांकन से कम नामांकन हुआ। शासन की नाराजगी के बाद बीएसए ने इन स्कूलों के हेडमास्टर को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि 2024-25 के अंतर्गत स्कूल लॉगिंग से स्टूडेंट माड्यूल के द्वारा विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के जनरल प्रोफाइल, इनरोलमेंट प्रोफाइल तथा फैसिलिटी प्रोफाइल का डाटा पूर्ण किया जा रहा है। 28 फरवरी को राज्य स्तर से प्रेषित यू-डायस 2024-25 के रिपोर्ट के अनुसार जिले के कुल 1242 परिषदीय विद्यालयों में 2023-24 में कुल नामांकन 1,18, 850 एवं वर्ष 2024-25 में कुल नामांकन 98, 902 है। इस प्रकार कुल 19, 948 छात्र-छात्राओं की कमी पाई गई है जो 16.78 प्रतिशत की कमी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने नाराजगी जताई है। जिले में कुल ऐसे 730 विद्यालय है जहां पर छात्रों की संख्या में कमी आई है। उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि अपना स्पष्टीकरण दो दिन में बीआरसी पर भेजे। अगर संतोषजनक जवाब नहीं आता है तो उसके जिम्मेदार हेडमास्टर होंगे और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed