फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Explanation sought from 23 officials for negligence in the disposal of grievance applications.

Sant Kabir Nagar News: शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही पर 23 अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 16 Jun 2026 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from 23 officials for negligence in the disposal of grievance applications.
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण पर लापरवाही मिलने पर विभिन्न विभागों के 23 अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ ही सभी का जून का वेतन भुगतान रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में गुणवत्ता का अभाव पाया है। शिकायतकर्ताओं द्वारा मई में 70 प्रतिशत असंतुष्ट फीडबैक वाले विभाग से संबंधित अधिकारियों का स्पष्टीकरण तथा माह जून 2026 का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

स्पष्टीकरण एवं वेतन बाधित किए जाने वाले अधिकारियों में जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उपायुक्त वाणिज्य कर विभाग, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, सहायक आयुक्त खाद्य-2, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/अधीक्षिका (महिला), जिला क्षय रोग अधिकारी, उप निदेशक निर्माण, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, अधिशाषी अभियंता यांत्रिकी, एसडीएम धनघटा, तहसीलदार धनघटा, तहसीलदार मेंहदावल, पूर्ति निरीक्षक मेंहदावल, चकबंदी अधिकारी धनघटा, चकबंदी अधिकारी खलीलाबाद, खंड शिक्षा अधिकारी नाथनगर, खण्ड विकास अधिकारी सांथा, सहायक विकास अधिकारी पौली, सहायक विकास अधिकारी मेंहदावल, खंड शिक्षा अधिकारी हैंसर बाजार एवं खंड शिक्षा अधिकारी बेलहरकला का माह जून 2026 का वेतन बाधित किया गया है। इसके साथ ही तीन कार्य दिवस में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में डीएम ने 50 प्रतिशत से अधिक और 70 प्रतिशत से कम प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक वाले विभाग से संबंधित अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी करने हेतु निर्देशित किया है। इसमें अग्रणी जिला प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल, उप निदेशक कृषि विभाग, सीएमओ, अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), परियोजना अधिकारी (डूडा), जिला कृषि अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक खलीलाबाद, पूर्ति निरीक्षक धनघटा, सब रजिस्टार धनघटा, चकबंदी अधिकारी मेंहदावल, प्रभारी चिकित्साधिकारी सेमारियावां, प्रभारी चिकित्साधिकारी मेंहदावल, प्रभारी चिकित्साधिकारी बघौली, सहायक विकास अधिकारी नाथनगर, सहायक विकास अधिकारी सांथा, सहायक विकास अधिकारी हैंसर बाजार, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मगहर, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मेंहदावल, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत हैंसर बाजार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका खलीलाबाद को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न किए जाने स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed