फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Explanation from BSA on not conducting teacher training

Sant Kabir Nagar News: शिक्षक प्रशिक्षण न कराने पर बीएसए से स्पष्टीकरण

Sat, 31 Aug 2024 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 31 Aug 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Explanation from BSA on not conducting teacher training
- बस्ती मंडल के संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के बीएसए शामिल
विज्ञापन

- महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने तीन दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला स्तर पर बेसिक शिक्षा विभाग के संदर्भदाता का प्रशिक्षण जुलाई माह में कराया जाना था पर 21 जिलों के बीएसए ने प्रशिक्षण नहीं कराया। जिस पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने इन जिलों के बीएसए से स्पष्टीकरण मांगा है। इनमें बस्ती मंडल के संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के बीएसए शामिल हैं। इन्हें तीन दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण देना है।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने जारी पत्र में कहा है कि शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कराने के लिए निर्देश दिया गया था। उसके लिए जनपद स्तर पर संदर्भदाताओं का प्रशिक्षण 27 जुलाई तथा ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर 22 जुलाई से शिक्षक प्रशिक्षण शुरू कराने का निर्देश था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक में भी इस संबंध में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया था। आगरा, अमरोहा, अयोध्या, औरैया, बहराइच, बलिया, बरेली, चंदौली, फर्रुखाबाद, हापुड़, कन्नौज, कुशीनगर, महोबा, मेरठ, मीरजापुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, सम्भल, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर एवं उन्नाव जनपद से दूरभाष पर प्राप्त सूचना के अनुसार संज्ञान में आया है कि ब्लॉक संसाधन केन्द्र स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण प्रारंभ नहीं किया गया है। यह स्थिति अत्यंत खेदजनक है और विभागीय कार्यों के प्रति उदासीनता है।
विज्ञापन

सभी बीएसए अपना स्पष्टीकरण तीन दिवस के अन्दर अनिवार्य रूप से राज्य परियोजना कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें कि किन परिस्थितियों में इतना बिलंब हुआ है। स्पष्टीकरण मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed