फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Explain measures to prevent diseases caused by contaminated water

Sant Kabir Nagar News: दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताए

Sun, 19 Nov 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 19 Nov 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Explain measures to prevent diseases caused by contaminated water
प्राथमिक विद्यालय औरही में जल जीवन मिशन के तहत बच्चों को जागरूक करते विशेषज्ञ।
मेंहदावल। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण पेयजल योजना के तहत क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता के प्रति कार्यक्रम हुआ। जिसमे भारत सरकार एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना जल जीवन मिशन हर घर जल योजना के तहत बच्चों और महिलाओं को साफ सफाई और हैंडवॉश के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


टीम लीडर संदीप कुमार और राकेश यादव की देख रेख में विद्यार्थियों ने जनस्वास्थ्य विभाग के सहयोग से हर घर जल जल जीवन मिशन के तहत जल संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रतिमा पांडेय द्वारा बच्चों को हैंड वॉश कराने के नियम एवं दूषित पानी से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन के माध्यम से हर घर जल हर घर नल तथा जल संरक्षण के लिए कुछ छोटे-छोटे उपाय ग्राम वासियों को बताएं। दैनिक जीवन में पानी को बर्बाद होने से बचाएं जा सके पानी की उपयोगिता एवं महत्व को समझाते हुए जल जीवन मिशन के बारे में बताया गया। यह अभियान क्षेत्र के औरही, कुसौना खुर्द, नारायणपुर, सांड़ें खुर्द, ददरा, बिसौवां, नटवा, सड़हरी, छपिया अंगद आदि गांदों में चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed