फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Executive officers summoned in Lokayukta investigation

Sant Kabir Nagar News: लोकायुक्त जांच में तलब किए गए अधिशासी अधिकारी

Thu, 02 Jan 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 02 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Executive officers summoned in Lokayukta investigation
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत के अध्यक्ष व नगर पंचायत प्रशासन के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की शिकायत लोकायुक्त में की गई है। इस मामले में एसडीएम मेंहदावल उत्कर्ष श्रीवास्तव ने नोटिस भेजकर अधिशासी अधिकारी धर्मसिंहवा आशुतोष ओझा को तलब किया है। ईओ को सात जनवरी तक कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया है। समय से उपस्थित नहीं होने पर पूरी जिम्मेदारी ईओ की होनी बताई गई है।
विज्ञापन


शशि कपूर राय द्वारा लोकायुक्त में की गई शिकायत में बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा दिए गए शपथ पत्र में अपनी संपत्ति का विवरण दिया गया था।
वर्तमान में अनैतिक रूप से धन कमाकर वृद्धि की जा रही है। ऐसे में ईओ को निर्देशित किया गया है कि सात जनवरी तक एसडीएम कार्यालय में सुबह 10 बजे तक उपस्थित होकर जवाब दाखिल कर अपना पक्ष रखें। नियत तिथि पर कार्यालय में उपस्थित नहीं होने की दशा में यह माना जाएगा कि ईओ आशुतोष ओझा को कुछ नहीं कहना कहना है।
विज्ञापन

इसके बाद पूरी आख्या भेज दी जाएगी। जिसका पूरा उत्तरदायित्व आपका होगा। एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि शिकायत के क्रम में नोटिस भेजकर उन्हें कार्यालय बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed