फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   exam start today

परिषदीय स्कूलों में परीक्षा आज से, डेढ़ लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

Mon, 21 Mar 2022 09:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
exam start today
परिषदीय स्कूलो में आयोजित परीक्षा को संपन्न कराने के लिए बीएसए कार्यालय में बैठक करमे डीसी।संवा - फोटो : KHALILABAD
परिषदीय स्कूलों में परीक्षा आज से, डेढ़ लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन

- जिले के 1,247 परिषदीय स्कूलों आयोजित होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। परीक्षा में कुल 1,58,452 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में सोमवार को बीएसए कार्यालय तैयारियों में जुटा रहा।
जिले के 1,247 परिषदीय स्कूलों की परीक्षा 22 मार्च से शुरू हो रही है जो 27 मार्च तक चलेगी। कक्षा एक से आठ तक के 1,58,452 परीक्षार्थी नामांकित हैं। जिसमें कक्षा एक से पांच तक के कुल 1,18,600 और कक्षा छह से आठ तक के कुल 39,852 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

दरअसल, कोरोना के कारण परिषदीय विद्यालय ज्यादा समय तक बंद रहे। 2020 में सभी विद्यार्थियों को बिना परीक्षा ही अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया था। कोरोना की दूसरी और तीसरी लहर को देखते हुए 2021 में भी अधिकांश महीनों में परिषदीय स्कूल बंद ही रहे और उस समय भी छात्रों को प्रमोट कर दिया गया था। इधर, कोरोना का संक्रमण कम हुआ और विद्यालयों का संचालन लगातार हुआ। जिसकी वजह से 22 मार्च से परीक्षा शुरू करने का निर्देश शासन स्तर से मिला तो परीक्षा को लेकर बीएसए कार्यालय में अधिकारी तैयारी में जुटे रहे। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि वार्षिक परीक्षा का आयोजन 22 मार्च से 27 मार्च तक होगी। रिजल्ट 31 मार्च को घोषित होगा। परीक्षा को लेकर तैयारी पूर्ण की जा चुकी है। प्रश्न पत्र आदि छपकर आ चुके हैं। जिनका वितरण स्कूलों में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed