फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Exam date announced...hope for uniform awakened again among youth

Sant Kabir Nagar News: परीक्षा की तिथि घोषित....युवाओं में फिर जगी वर्दी की आस

Tue, 30 Jul 2024 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Exam date announced...hope for uniform awakened again among youth
-परीक्षा की तैयारी में जुटे युवाओं से बातचीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही भर्ती परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी है, परीक्षा तिथि घोषित होते ही युवा तैयारियों में जुट गए हैं। सिपाहियों की सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 23 अगस्त से पांच दिनों में कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 23, 24, 25 अगस्त एवं 30 और 31 अगसत को परीक्षा कराने की घोषणा की है। श्रीकृष्ण जन्माष्टी की वजह से परीक्षाओं की तिथि में अंतराल दिया गया है। प्रत्येक दिन परीक्षा दो पालियों में होगी।

घर पर बैठकर ही सिपाही परीक्षा की तैयारी कर रहा हूं। परीक्षा से संबंधित निर्धारित विषयों की तैयारी कर रखी है। पहली परीक्षा में भी पेपर अच्छा हुआ था। उम्मीद है कि इस बार वह जरूर सिपाही बन जाऊंगा।
विज्ञापन

- अमरनाथ, बक्सीजोत

मुझे अपने ऊपर पूरा विश्वास है कि इस भर्ती में सफल होकर अपने प्रदेश की सेवा करूंगा। सरकार ने दोबारा भर्ती निकालकर युवाओं को नया मौका दिया है। जिसे जाने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अवनीश कुमार, शंकरपुर

सरकार पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। परीक्षा रद्द होने से युवाओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया था। अब दोबारा परीक्षा की नई तिथि जारी होने से उम्मीद जगी है। में परीक्षा में सफल होकर सिपाही जरूर बनूंगा।

- अंशुमान मिश्र, महुली

सिपाही परीक्षा की दोबारा तिथि घोषित होने से मैंने फिर से तैयारी शुरू कर दी है। अपने भविष्य को लेकर दोबारा परीक्षा देंगे। परीक्षा की तिथि नजदीक है। ऐसे में हर विषय पर पकड़ बनाई जा रही है।
ज्ञानेंद्र मिश्र, महुली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed