फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   evolution

गिरि विकास संस्थान परिषदीय स्कूलों का करेगा मूल्यांकन

Sun, 13 Sep 2020 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
evolution
15 सितंबर से शुरू होगा मूल्यांकन का कार्य, चार दिन तक जिले में रहेगी टीम
विज्ञापन

शिक्षा की गुणवत्ता, निर्माण, कार्य, सामुदायिक सहभागिता, समेकित शिक्षा, एमडीएम, अभिलेखों के रखरखाव आदि का होगा मूल्यांकन
पुनीत कुमार मिश्र
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूूलों में शिक्षा की गुणवत्ता समेत विविध कार्यों की गुणवत्ता का मूल्यांकन गिरी विकास अध्ययन संस्थान लखनऊ द्वारा किया जाएगा। शासन द्वारा नामित संस्थान की यह टीम 15 सितंबर से चार दिन तक जिले रहकर परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता, निर्माण, कार्य आदि का मूल्यांकन करेगी।
जिले में 1075 प्राथमिक विद्यालय, 416 उच्च प्राथमिक और सात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित है। नौ ब्लॉक संसाधन केंद्र भी हैं। राज्य परियोजना निदेशक ने गिरी विकास अध्ययन संस्थान लखनऊ को जिले के बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन करने का निर्देश दिया है। इसके तहत संस्थान बालिका शिक्षा, ऑनलाइन पढ़ाई की गुणवत्ता, भवन का निर्माण कार्य, सामुदायिक सहभागिता, समेकित शिक्षा, एमडीएम योजना के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों, अभिलेखों आदि की जांच करेगी। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और बीएसए कार्यालय के जरिए किए जा रहे कार्यों का मूल्यांकन होगा। जांच टीम अपनी रिपोर्ट राज्य परियोजना कार्यालय को सौंपेगी। उसी के अनुसार जिले को बजट आवंटित किया जाएगा। राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने समस्त बीएसए को स्कूलों और बीआरसी की सूची संस्थान को देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरी विकास अध्ययन संस्थान लखनऊ को बेसिक शिक्षा विभाग की संचालित योजनाओं का मूल्यांकन करना है। टीम के आने पर योजनाओं और स्कूलों की पूरी सूची उपलब्ध करा दी जाएगी। उम्मीद है कि टीम के मूल्यांकन में जिले को बेहतर स्थान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed