फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Everybody wants to party with all development

भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहती है

Mon, 04 Apr 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 04 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Everybody wants to party with all development
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 सेमरियावां ब्लॉक के कानपारा स्थित शिव मंदिर पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। इसमें वक्ताओं ने मोदी सरकार की योजनाओं को गिनाकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं का हाल जाना और निस्तारण का आश्वासन दिया गया। मिशन 2017 को सफल बनाने पर जोर दिया। 
विज्ञापन

पूर्व प्रमुख और भाजपा नेता दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से पूरे विश्व में भारत की साख बढ़ी है। कांग्रेस के शासनकाल में सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया है। कांग्रेस ने देश को काफी पीछे धकेल कर बर्बाद कर दिया है। भाजपा जाति धर्म से ऊपर उठकर हमेशा विकास की पक्षधर रही है। भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहती है। उन्होंने ने कहा कि सपा बसपा पार्टी नही प्रापर्टी है। सपा, बसपा ने हमेशा जाति विशेष की राजनीति किया है। बसपा शासन में स्मारक, हाथी, घोड़ा व पत्थरों पर जनता का अरबों रुपये बर्बाद कर दिया गया। उन पैसों से गरीबों के मकान का इंतजाम व अन्य विकास कार्य कराए जा सकते थे।
विज्ञापन

 केंद्र द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, किसान बीमा येाजना समेत योजनाओं का प्रदेश में ठीक से क्रियान्वयन नहीं हो रहा है। इससे प्रदेश विकास में पिछड़ता जा रहा है। भाजपा जिला महामंत्री जगदम्बालाल श्रीवास्तव ने कहा कि जाति धर्म की राजनीति करने वाली पार्टियों से प्रदेश की जनता ऊब चुकी है। मोदी सरकार के पांच साल के कार्यकाल में भारत एक मजबूत राष्ट्र बनेगा। प्रदेश का विकास भाजपा सरकार में ही संभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता व संचालन गोविंद जायसवाल ने किया। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री दयाराम कन्नौजिया, आयोजक कमलेश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष  पुरूषोत्तम गुप्ता, चंदन जायसवाल, गोविंद जायसवाल, ग्राम प्रधान विष्णु प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान अर्जुन प्रसाद, चंद्रशेखर, नईमुल्लाह, दीनानाथ, अरुण कुमार, राम संवारे यादव, अमित श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed