{"_id":"65a6e62aa52fcfa7b4097b56","slug":"every-blood-test-in-one-place-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-8385-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हाईटेक हो रही सेंट्रल लैब, एक जगह होंगी सभी प्रकार की जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हाईटेक हो रही सेंट्रल लैब, एक जगह होंगी सभी प्रकार की जांचें
Wed, 17 Jan 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की जांच की होगी सुविधा
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब खून जांच के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। उन्हें परिसर में बन रही सेंट्रल लैब में एक ही जगह पर सभी प्रकार की ब्लड जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी से सेंट्रल लैब कार्य शुरू कर देगा।
जिला अस्पताल में अब तक ब्लड जांच की सुविधा अलग-अलग जगहों पर है। कुछ जांच भूमि तल पर तो कुछ जांच प्रथम तल पर होती है। मरीजों को जांच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। समय से जांच की रिपोर्ट भी नहीं मिल पाती है।
शासन ने मरीजों की समस्याओं को देखते हुए एक ही छत के नीचे जांच के लिए सेंट्रल लैब खोलने की स्वीकृति दी। इसके बाद पुराने महिला वार्ड को सेंट्रल लैब के लिए तैयार किया जा रहा है। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। एक सप्ताह में कार्य समाप्त होने की आशंका जताई जा रही है। उसके बाद सेंट्रल लैब कार्य शुरू कर देगी। यहां पर 68 प्रकार की जांच एक ही छत के नीचे हाईटेक मशीनों के जरिए उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय ने बताया कि सेंट्रल लैब का निर्माण अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि फरवरी माह से यह लैब कार्य शुरू कर देगी। इससे मरीजों को भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ेगी।