{"_id":"6848743ccb1707f93106a607","slug":"even-after-seven-years-kabirs-nirvana-sthal-could-not-be-improved-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-133956-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सात साल बाद भी नहीं संवर सकी कबीर निर्वाण स्थली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सात साल बाद भी नहीं संवर सकी कबीर निर्वाण स्थली
Tue, 10 Jun 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
कबीर चौरा परिसर स्थित बंद पड़ा लाइट एंड साउंड सिस्टम
संतकबीरनगर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात साल पूर्व कबीर निर्वाण स्थली में आए थे। महान सूफी संत कबीर की निर्वाण स्थली को बेहतर स्वरूप प्रदान करने के लिए यहां पर योजनाओं की घोषणा की थी। इनमें से अधिकतर योजनाएं आज भी अधूरी पड़ी हुई हैं। कबीर निर्वाण स्थली आज भी प्रधानमंत्री की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं संवर सकी है।
कबीर चौरा परिसर में कार्यदायी संस्था वास्कोप के द्वारा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत कुल 17 करोड़ 61 लाख की लागत से विकास कार्य कराए गए हैं। 29 मई 2022 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यहां पर लाइट एंड साउंड का उद्घाटन भी किया था। इस योजना के अन्तर्गत इंटरपिटेशन गैलरी, पार्क में बेंच, घाट के सुन्दरीकरण, आमी नदी मे बोटिंग के लिए 5 बोट, लाइट एंड साउंड सिस्टम, 10 गजीबो, एक कैफेटेरिया, दुकानें, 75 सोलर लाइटें आदि तैयार हैं।
इसमें सोलर लाइटें ज्यादातर बंद पड़ी हैं। लाइट एंड साउंड सिस्टम तो बना है, लेकिन उसका उपयोग न होने से शो पीस बनकर रह गया है। आमी नदी में बोटिंग के लिए नाव नदारद हैं। गजीबों की अधिकतर बेंच टूटी पड़ी हैं। इन योजनाओं का लाभ कबीर निर्वाण स्थली पर आने वाले लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
कोट
वास्कोप संस्था ने उन्हें हैंड ओवर नहीं किया है। वह महंत विचारदास को हैंडओवर करके चले गए थे। इसके लिए पर्यटन विभाग को पत्र लिखा जा रहा है। अमहंत विचारदास ने बताया कि सभी चीजें नगर पंचायत प्रशासन को हैंडओवर कर दी गई हैं।
-राम विनय, प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी
कोट
हमारे कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा कहा गया था । परंतु अब तक कार्यदायी संस्था ने कर्मचारियों को प्रशिक्षित नहीं किया है। इसके चलते लाइट एंड साउंड नहीं चल पा हा है।
-वैभव सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत मगहर