{"_id":"68c8542eca6a964e7d0bf437","slug":"even-after-20-years-of-construction-of-the-tank-water-has-not-reached-the-tap-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-138452-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: टंकी निर्माण के 20 वर्ष बाद भी टोंटी तक नहीं पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: टंकी निर्माण के 20 वर्ष बाद भी टोंटी तक नहीं पहुंचा पानी
Mon, 15 Sep 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
मुंडेराशुक्ल में बना पानी की टंकी-संवाद
धनघटा। विकासखंड हैंसर बाजार के मुंडेरा शुक्ल और चपरा पूर्वी में जल जीवन मिशन के तहत लगाया गया ओवरहेड टैंक बेमतलब साबित हो रहा है। जबसे पाइपलाइन बिछाई गई तब से आज तक टोंटी तक पानी नहीं पहुंचा। जबकि जल निगम के जरिए कई बार मरम्मत किए जाने का दावा किया जा रहा है।
ग्रामीण श्रवण कुमार, अवधेश, रामदयाल, रामभरोस, संतलाल, रघुवर, लक्ष्मण चौहान आदि का कहना है कि उनके गांव मुंडेरा शुक्ल में वर्ष 2005 में ओवरहेड टैंक का निर्माण हुआ। उसके बाद पाइपलाइन बिछाई गई। लेकिन जब ट्रायल हुआ तो उसी समय पाइपलाइन जगह-जगह ध्वस्त हो गई और टोंटी तक पानी नहीं पहुंचा। गांव वालों का कहना है कि तभी से कई बार मरम्मत भी किया गया लेकिन पाइपलाइन ठीक नहीं हुई और पानी टोंटी से निकलने की जगह पाइप से निकल जाता है।
यही हाल चपरा पूर्वी में लगाया गया ओवरहेड टैंक का है।
यहां के प्रधान हरिराम यादव, जोखन, दिलीप कुमार, सूर्य देव, जगदीश आदि ने बताया कि वर्ष 2005 में गांव में जब ओवरहेड टैंक का निर्माण हुआ तो यह सोचकर खुशी का ठिकाना नहीं रहा की अब प्रदूषित
विज्ञापन
जल की जगह शुद्ध पेयजल मिलेगा। लेकिन पाइपलाइन बिछाने के बाद पता चला कि पानी टोंटी में न जाकर रास्ते में निकल जा रहा है। जिसके मरम्मत के लिए कई बार संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया गया कहने को मरम्मत भी हुई लेकिन पानी जहां से निकल रहा था वहीं से निकल रहा है। जिसके कारण ओवरहेड टैंक बंद पड़ा है।
इस संबंध में जल निगम के अधिशासी अभियंता महेंद्र राम का कहना है कि जो भी पाइपलाइन खराब थी उनका मरम्मत किया जा रहा है।
जल्द ही दोनों जगहों की पाइपलाइन को ठीक कर दिया जाएगा और टोंटी तक पानी पहुंचेगी। जिससे गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके।