फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Eunuchs who went to ask for money were beaten up, ruckus at the police station

Sant Kabir Nagar News: नेग मांगने गई किन्नरों को पीटा, थाने पर हंगामा

Wed, 22 May 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 22 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Eunuchs who went to ask for money were beaten up, ruckus at the police station
मेंहदावल। क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमोहरा में नेग लेने गए किन्नरों के साथ मारपीट में दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर कई किन्नर थाने पर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा कर थाने का घेराव किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

बुधवार को मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमोहरा में अप्रैल माह में हुई शादी की सूचना पर किन्नरों का एक समूह उसके घर पहुंचा। किन्नरों का कहना है कि परिवार की महिलाएं नेग के रूप में 1100 रुपये वह कुछ सामान उन्हें दिया और आशीर्वाद मांगा। वह वापस आ रही थी कि उसी दौरान इस घर के कुछ पुरुष सड़क पर घेर लिए और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसमें दो गंभीर रूप से घायल दो किन्नर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। साथ ही घटना की सूचना अन्य किन्नरों को दी। इसके बाद बड़ी संख्या में किन्नर थाने पर पहुंच गए और थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा से आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर वार्ता करने लगे। कुछ किन्नर ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा भी किया और थाने का घेराव किया। मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने स्थिति को संभाला। तत्काल पुलिस टीम आरोपी के घर दबिश देकर एक आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाई। इसके बाद भी किन्नर देर शाम तक थाने पर यह कहते हुए जमे रहे की घटना में संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी तभी हम लोग यहां से जाएंगे। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तहरीर नहीं आई है। घटना में संलिप्त एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। तहरीर मिलने के बाद सुसंगत धाराओं में केस पंजीकृत कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


00000000000000
किन्नरों के साथ मारपीट की घटना की जानकारी मिली है। एक आरोपी को हिरासत में लिया है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ, मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed