फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Error in records; 2,000 Ayushman cards stalled.

Sant Kabir Nagar News: रिकाॅर्ड में गलती, दो हजार आयुष्मान कार्ड अटके

Fri, 18 Sep 2026 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Error in records; 2,000 Ayushman cards stalled.
जिला अस्पताल में बना आयुष्मान काउंटर-संवाद
संतकबीरनगर। आयुष्मान कार्ड योजना अब कार्डधारकों के लिए मजाक बनती जा रही है। योजना के लाभार्थियों को सरकारी अस्पतालों में उपचार मिलना तो दूर की बात, नाम सही कराने में ही पसीने छूट रहे हैं। लाभार्थी नाम सही कराने के लिए कार्ड लेकर विभाग के चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई उनकी सुनवाई नहीं हो रही। जिले में अभी दो हजार आयुष्मान कार्ड रिकाॅर्ड में गलत हैं। इसकी वजह से लाभार्थियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

जिले में अब तक पौने चार लाख आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इनमें दो हजार कार्ड धारक ऐसे हैं जिनके रिकाॅर्ड में गलती है। उसमें किसी के पिता का नाम गलत है तो किसी का पता और जन्मतिथि गलत है। इसे सही कराने के लिए विभाग संपर्क कर रहा है और केवाईसी करा रहा है ताकि आयुष्मान का लाभ दिया जा सके। सबसे खराब स्थिति बेलहर कला की है। यह क्षेत्र आयुष्मान कार्ड बनाने में काफी पीछे है।
विज्ञापन

बेलहर कला में 24,077 का ही कार्ड बन पाए हैं। इसी तरह से खलीलाबाद में 38,462, नाथनगर में 37,746, पौली में 25,424, बघौली में 41,202, सांथा में 29,242, सेमरियावां में 59,225, हैंसर बाजार में 48,897, मेंहदावल में 29,360, नगरीय केंद्रों पर 52,193 कार्ड बने है। जबकि इसका लक्ष्य 8,26,061 है और अब तक 3,82,828 कार्ड ही बने हैं। जिले के सभी सीएचसी पर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इसमें अलग से कर्मचारियों की डयूटी भी लगी है। इसके साथ ही जिला अस्पताल में भी अलग से काउंटर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की मानें तो लोग खुद रिकाॅर्ड लेकर आएं और नाम पता सही करा लें। इसके साथ ही केवाईसी भी हो जाएगी, जिससे की योजना का लाभ मिल सकें।
-------------------
लाभार्थी बोले
-महुली निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि कार्ड में गलत नाम को ठीक कराने के लिए विभाग के चक्कर काट रहा है परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही। कार्ड में नाम सही न होने के चलते सरकारी और निजी किसी भी अस्पताल से उपचार की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
- पौली निवासी मो. आरिफ ने बताया कि एक साल पहले गोल्डन कार्ड बनाया गया था लेकिन आज तक इस कार्ड से किसी भी अस्पताल में इलाज की सुविधा नहीं मिल सकी। बताया कि कार्ड में नाम सही पर कंप्यूटर पर नाम कुछ और है। इसे सही कराने के लिए काफी समय से विभाग के चक्कर काट रहा हूं परंतु नाम सही नहीं किया जा रहा है।

---------------------
दो हजार आयुष्मान कार्ड में त्रुटियां हैं, जिसे सही कराया जा रहा है। पहले यह संख्या सात हजार के करीब थी। इसमें से पांच हजार सही हो गया है दो हजार रह गया है। लाभार्थियों से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही रिकाॅर्ड में हुई त्रुटि को सही करा दी जाएगी।
- डॉ. जन्मेजय सिंह, नोडल, आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed