फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Equip paddy purchasing centers with CCTV cameras: DM

धान क्रय केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे से करें लैस : डीएम

Sun, 17 Nov 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 17 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Equip paddy purchasing centers with CCTV cameras: DM
- डीएम की अध्यक्षता में धान खरीद से संबंधित समीक्षा बैठक
विज्ञापन

- अभी तक 182 किसानों से 1064.048 मीट्रिक टन खरीदा गया धान

संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार की देर शाम डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में धान खरीद से संबंधित समीक्षा हुई। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने धान क्रय केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने कहा कि धान खरीद का 40,000 मीट्रिक टन लक्ष्य निर्धारित किया गया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य सामान्य धान 2300 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए 2320 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जनपद में 86 केंद्रों का अनुमोदन किया गया है, जिनमें खाद्य विभाग के 32, पीसीएफ के 47, पीसीयू के 05, मंडी समिति के एक एवं भारतीय खाद निगम का एक क्रय केन्द्र इस वर्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

जनपद में 182 किसानों से 1064.048 मीट्रिक टन क्रय किया गया है। खाद्य विभाग एवं मंडी समिति ने अभी तक धान की खरीद की है। जनपद में 3253 किसानों द्वारा पंजीकरण कराया गया है, जिसके सापेक्ष 2068 का सत्यापन उपजिलाधिकारी द्वारा किया गया। खाद्य विभाग एवं मण्डी समिति द्वारा खरीद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे से लैस करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। इस दौरान एडीएम जय प्रकाश, एएसपी सुनील सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed