{"_id":"6aa1a47ceb2fa3b3fa0d51da","slug":"entrepreneurs-highlight-electricity-related-issues-demand-construction-of-a-substation-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-157012-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: उद्यमियों ने गिनाई बिजली से जुड़ी समस्याएं, उपकेंद्र बनवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: उद्यमियों ने गिनाई बिजली से जुड़ी समस्याएं, उपकेंद्र बनवाने की मांग
विज्ञापन
खलीलाबाद डिवीजन कार्यालय में बैठक करते बिजली निगम के अधिकारीफोटो स्रोत विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। औद्योगिक इकाइयों की विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर बुधवार को विद्युत वितरण खंड खलीलाबाद के अधिशासी अभियंता कार्यालय में बैठक हुई। मुख्य अभियंता (वितरण) पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बस्ती क्षेत्र विजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में उद्यमियों ने बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं और सुझाव रखे।
उप्र इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने औद्योगिक क्षेत्र के आसपास 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि नया उपकेंद्र बनने से औद्योगिक इकाइयों को बेहतर बिजली मिल सकेगी और बार-बार होने वाली समस्या से राहत मिल सकती है।
उद्यमी सुधाकर पाल ने ट्रिपिंग और ब्रेकडाउन की समस्या कम करने के साथ ही विद्युत उपकेंद्रों पर मानक के अनुसार अवर अभियंता और लाइनमैन की तैनाती किए जाने की मांग की। उद्यमियों ने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं। ऐसे में कर्मचारियों की पर्याप्त तैनाती और आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करना जरूरी है।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता विजय कुमार गुप्ता ने उद्यमियों की समस्याएं सुनने के बाद उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर देखने के निर्देश दिए।
ी