{"_id":"64aef3a1f0ad65ecb600a284","slug":"enthusiasm-among-players-khelo-india-training-begins-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-198-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खिलाड़ियों में उत्साह, खेलो इंडिया का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खिलाड़ियों में उत्साह, खेलो इंडिया का प्रशिक्षण शुरू
Thu, 13 Jul 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
- स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में कोच मिलने के बाद शुरू हो गया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में बुधवार से खेलों इंडिया का प्रशिक्षण शुरू हो गया। एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबाल, हैंडबाॅल व बाॅस्केटबाल के खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण शुरू होने से खिलाड़ियाें में उत्साह है।
एथलेटिक्स के प्रशिक्षक रहे अभिषेक कुमार का चयन तीन माह पूर्व बरेली में अंशकालिक प्रशिक्षक के रूप में हो गया था। जिसके बाद से खेलों इंडिया का प्रशिक्षण रूक गया था। दो दिन पूर्व मनोज कुमार का चयन एथलेटिक्स प्रशिक्षक के रूप में हुआ। जिसके बाद बुधवार से खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया। तीन माह बाद प्रशिक्षण शुरू होने से खिलाड़ियों में उत्साह है।
उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रशिक्षक मनोज यादव के नेतृत्व में खेलो इंडिया के 30 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। जिसमे 20 बालक व 10 बालिकाएं है। प्रशिक्षण सुबह 5.30 से आठ बजे तक और शाम 3.50 से 6.50 बजे तक हो रहा है। जिसमे सभी खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही हॉकी के कोच हिमांशु पाल, फुटबाॅल कोच अमित कुमार, हैंडबाॅल कोच विवेकानंद ध्रुव, कुश्ती कोच ओसामा जौहर और वे खुद बास्केटबाल का प्रशिक्षण खिलाड़ियों को दे रहे हैं। जिससे की आने वाले समय में खेलों इंडिया में यह खिलाड़ी बेहतर प्रतिभाग कर सकें और जिले का नाम रोशन करें।