फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ENT specialist posted but no operation facility

Sant Kabir Nagar News: ईएनटी रोग विशेषज्ञ तैनात ऑपरेशन की सुविधा नहीं

Tue, 04 Mar 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 04 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
ENT specialist posted but no operation facility
जिलाअस्पताल के ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़।
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में नाक कान गला रोग विशेषज्ञ उपलब्ध है। लेकिन वहां पर इससे संबंधित मरीजों के ऑपरेशन की सुविधा नहीं है। जिससे मरीजों को प्राइवेट अस्पताल और गोरखपुर जाना मजबूरी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग की ओपीडी में रोजाना 40 से 50 मरीज इलाज के लिए आते हैं। इन मरीजों को दवा आदि देकर इलाज किया जाता है। अगर किसी मरीज के आपरेशन की जरूरत होती है तो उसे बाहर ही जाना पड़ता है। अस्पताल सूत्रों की मानें तो नाक-कान और गला के ऑपरेशन के लिए संसाधन नहीं है। अगर इसके संसाधन उपलब्ध होते तो ऑपरेशन शुरू हो जाता।
विज्ञापन

मंगलवार को अस्पताल आए दीनबंधु ने बताया कि उनके कान में दिक्कत है। कान के पर्दे में छेद है जिसके लिए आपरेशन की जरूरत है, लेकिन अस्पताल में इसकी सुविधा नहीं है। बाहर से ऑपरेशन कराना पड़ेगा। जबकि अस्पताल में अन्य आपरेशन पूरी सफलता पूर्वक किए जा रहे हैं। लेकिन कान का आपरेशन नहीं हो पा रहा है। सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय ने बताया कि ईएनटी से संबंधित आपरेशन की सभी सुविधा उपलब्ध है। अगर इसके चिकित्सक डिमांड करते हैं तो उपलब्ध कराया जाएगा। पूर्व के सीएमएस के कार्यकाल में इसके सामानों की खरीदारी हुई थी। इसके लिए बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed