फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ensure quality resolution of complaints within the stipulated timeframe.

Sant Kabir Nagar News: शिकायतों का समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण

Sat, 29 Aug 2026 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Ensure quality resolution of complaints within the stipulated timeframe.
संतकबीरनगर। पुलिस कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्धारित समय-सीमा में निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान एसपी ने फरियादियों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और प्राप्त प्रार्थनापत्रों का अवलोकन किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले का निस्तारण तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पारदर्शी तरीके से किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी न हो।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि शिकायतकर्ता को उसके प्रकरण में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराई जाए। जनसुनवाई केवल शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोगों की समस्याओं के समाधान और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और न्यायोचित राहत दिलाई जाए। साथ ही प्रत्येक शिकायत की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित समय के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed