फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   english medium students not tell plus, minus

डीएम ने माडल प्राथमिक विद्यालय नाथनगर का निरीक्षण किया

Mon, 22 Jul 2019 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
english medium students not tell plus, minus
मॉर्डन स्कूल नाथनगर में बच्चो को पढ़ाते जिलाधिकारी। - फोटो : KHALILABAD
डीएम को प्लस, माइनस नहीं बता पाए अंग्रेजी मीडियम के बच्चे
विज्ञापन

मार्डन प्राथमिक विद्यालय नाथनगर का निरीक्षण किया
एमडीएम का सैंपल न मिलने पर भी जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। डीएम रवीश गुप्त सोमवार को मार्डन प्राथमिक विद्यालय नाथनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से प्लस, माइनस और गुणा के निशान को बनाकर उसकी पहचान करने को कहा तो बच्चे उसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं दे पाए। इसके साथ ही विद्यालय पर एमडीएम में अनियमितता मिली। वहा पर बच्चों के खाने का सैंपल नहीं रखा गया था। डीएम ने नाराजगी जताई और सुधार लाने की चेतावनी दी।

डीएम ने कक्षा तीन, चार और पांच के छात्रों से अंग्रेजी के कुछ शब्दों को ब्लैक बोर्ड पर लिखने को कहा। बच्चे उसे नहीं लिख पाए। उन्होंने नाराजगी जताई और शिक्षक से शिक्षा स्तर में सुधार लाने को कहा। डीएम ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में बच्चो को अंग्रेजी के ज्ञान की जानकारी नहीं है। यहां की शिक्षा गुणवत्ता बेहद खराब है। उन्होंने खाने का सैंपल मांगा तो शिक्षकों ने बताया कि सैंपल नहीं है। जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने कहा कि एमडीएम का सैंपल न रखना अनियमितता की श्रेणी में आता है। शासनादेश के अनुसार हर विद्यालय पर एमडीएम का सैंपल रखा जाना है। इससे प्रतीत होता है कि विभाग के अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण नहीं कर रहे है। यहा दशा अत्यंत ही खराब है। इसमें विभागीय अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

पुनीत कुमार मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed