फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   encrochement drive

Sant Kabir Nagar News: अवैध टैैक्सी स्टैंड के खिलाफ चला अभियान

Sun, 21 May 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 21 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
encrochement drive
मेंहदावल बाईपास पर वाहन को ट्रक में लाद कर पुलिस लाइन ले जाते ट्रैफिक पुलिस।संवाद
संतकबीरनगर। जिले में शनिवार को अवैध टैक्सी स्टैंड के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसके साथ ही टेंपो चालकों को सार्वजनिक मार्ग तिराहों, चौराहों पर वाहनों को न खड़ा करने व निर्धारित टैक्सी स्टैंड पर ही सवारियों को बैठने व उतारने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

डीएम संदीप कुमार और एसपी सत्यजीत गुप्ता ने अमर उजाला के 20 मई के अंक में सीएम के आदेश बेअसर, कई जगह चल रहे अवैध स्टैंड शीर्षक से प्रकाशित खबर का संज्ञान लिया। एआरटीओ और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर शहर में जांच का निर्देश दिया। यातायात प्रभारी परमहंस के नेतृत्व में यातायात पुलिस कर्मियों ने शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे है टैक्सी स्टैंड पर अभियान चला। इसमें विधियानी, अस्पताल चौराहा, मेंहदावल बाईपास, मुखलिसपुर तिराहा आदि जगहों पर अभियान चलाया गया। इन जगहों पर सड़क पर वाहन खड़ी कर सवारी भर रहे वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी परमहंस ने बताया कि सड़क पर सवारी भर रहे वाहनों का चालान किया गया है। इसके साथ ही सड़कों पर हुए अतिक्रमण को भी हटाया गया। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से सड़क पर अतिक्रमण न करने की अपील की। इसके साथ ही सड़क पर भवन निर्माण सामग्री डालकर अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई। उन्होंने बताया कि अभियान में एआरटीओ आंजनेय सिंह, आनंद मोहन सिंह, अयोध्या साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000
शहर में 15 जगह स्टैंड निर्धारित
खलीलाबाद शहर में 15 जगह स्टैंड निर्धारित किया गया है। ईओ विनय मिश्र ने बताया कि शहर के मुखलिसपुर रोड, बैंक चौराहा, बंजरिया रोड, रेलवे के सामने, बरदहिया बाजार, मेंहदावल रोड, नेहरू चौक पुरानी सब्जी मंडी, दुर्गा मंदिर, सब्जी मंडी, शुगर मिल, मुखलिसपुर ओवरब्रिज, गोला बाजार उत्तरी एवं दक्षिणी, तहसील गेट पूरब, समय माता मंदिर के उत्तर तरफ स्टैंड निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed